फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Young man injured in accident

हाथरस : दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Sat, 20 Mar 2021 11:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Young man injured in accident
हाथरस : दुर्घटना में मृत गमन प्रताप सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

हाथरस मार्ग पर गांव चमरौली मोड़ के पास 17 मार्च को कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

सुरेशचंद्र पुत्र शत्रुघ्न सिंह निवासी गांव सलेमपुर पिरोदा थाना कासगंज ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका 30 वर्षीय पुत्र गमन प्रताप सिंह बाइक से आगरा गया था। 17 मार्च को आगरा से लौटते समय उसकी बाइक को गांव चमरौली मोड़ के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सिकंदराराऊ से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed