{"_id":"5ff0c1e08ebc3e3fb15db137","slug":"hathras-young-man-dies-after-falling-into-a-trench-pit-near-golpura-woman-serious-sadabad-news-ali2526943185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गोलपुरा के पास खाईनुमा गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गोलपुरा के पास खाईनुमा गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, महिला गंभीर
विज्ञापन
हाथरस : गोलपुरा के पास हुई दुर्घटना में घायल महिला।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान रोड पर गांव गोलपुरा के निकट शनिवार की शाम को एक खाईनुमा गड्ढे में एक महिला व एक युवक बेसुध हालत में ग्रामीणों को दिखाई दिए तो उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने करीब 20 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की हालत गंभीर बताई। इस महिला को एबुलेंस न मिल पाने की स्थिति में पुलिस उपनिरीक्षक रामपाल सिंह ने अपने निजी खर्चे पर किराये की एबुलेंस कर आगरा उपचार के लिए आगरा भिजवाया। मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया भी पहुंच गए।
समाचार लिखे जाने तक सिर्फ यही पता लग सका था कि दोनों पति-पत्नी हैं और बाइक से कहीं जा रहे थे। उनके साथ क्या हादसा हुआ और दोनों कहां के रहने वाले थे, इनके नाम क्या थे, यह पता करने में पुलिस जुटी हुई थी।