फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Yagyadutt elected president and Radhamadhav secretary

हाथरस : यज्ञदत्त अध्यक्ष औैर राधामाधव सचिव निर्वाचित

Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Yagyadutt elected president and Radhamadhav secretary
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव बुधवार को हुआ। चुनाव को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। शाम चार बजे तक मतदान हुआ और उसके बाद मतगणना हुई। इस बार यज्ञदत्त गौतम अध्यक्ष और राधामाधव शर्मा सचिव निर्वाचित हुए हैं। अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल मौजूद रहा। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। सुबह से ही दीवानी परिसर में चुनावी माहौल दिखा। चुनाव के चलते अधिवक्ता खेमे में बंटे नजर आए। बार रूम में ंमतदान हुआ। मतपेटिकाओं ने अधिवक्ताओं ने वोट डाले। शाम चार बजे तक वोट डाले गए। उसके बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किया गया। इस चुनाव में 483 मतों के सापेक्ष 469 वोट पड़े। वोटों की गिनती 19 राउंड मेें हुई। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए यज्ञदत्त गौतम व अजय भारद्वाज के मध्य मुकाबला हुआ। इसमें यज्ञदत्त गौतम को 266 वोट और अजय भारद्वाज को 201 वोट मिले। दो वोट निरस्त हुए। अध्यक्ष पद पर यज्ञदत्त गौतम ने 65 वोटों से अपनी जीत का परचम लहराया। सचिव पद पर राधामाधव शर्मा व विश्वंभर सिंह चुनावी मैदान में थे, जिसमें राधामाधव शर्मा ने 293 वोट तथा विश्वंभर सिंह को 170 वोट मिले। छह वोट निरस्त हुए।
विज्ञापन

सचिव पद पर राधामाधव शर्मा ने 123 वोटों से जीत हासिल की। सहसचिव प्रथम पद पर राहुल पाठक व दुर्वेश खान के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें राहुल पाठक को 281 वोट व दुर्वेश खान को 177 वोट मिले। 11 वोट निरस्त हुए। सहसचिव प्रथम पद पर राहुल पाठक ने 104 वोटों से जीत हासिल की। सहसचिव तृतीय पद पर हरीबाबू शास्त्री व धीरज वार्ष्णेय के मध्य चुनाव हुआ। धीरज को 353 वोट मिले। हरीबाबू शास्त्री को 109 वोट मिले। सात वोट निरस्त हो जाने से 244 वोटों से धीरज वार्ष्णेय सहसचिव तृतीय पद पर विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों ने प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शर्मा, राजीव तिवारी, रामवीर सिंह दादू के अलावा अनिल शर्मा, लक्ष्मीकांत सारस्वत, मुन्ना सिंह पुंढीर, हरिओम शर्मा, बालकृष्ण उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, नीरज मित्तल, दिगंबर सिंह सिसौदिया, चंद्रपाल शर्मा, कपिलमोहन गौैड़, राजकुमार, डॉ. शिवम अग्निहोत्री, मनमोहन शर्मा दर्शना वाले, चंद्रमोहन ऋषि, भागीरथ शर्मा, मोहन पंडित, रामसेवक उपाध्याय, पार्थ गौतम, रोकेंद्र सारस्वत, मनोज शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद थे। संवाद

यह पहले ही हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित
हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में चुनाव अधिकारियों के अनुसार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार लोधी, ऑडिटर पद पर बख्शी विनय कौशिक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर पुनीत कुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय अजय प्रताप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, सहसचिव द्वितीय योगांश पाराशर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed