{"_id":"612fc7068ebc3e847a373581","slug":"hathras-women-who-become-mothers-for-the-first-time-will-get-five-thousand-rupees-in-three-installments-hathras-news-ali2720950144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में मिलेंगे पांच हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को तीन किस्तों में मिलेंगे पांच हजार रुपये
विज्ञापन
हाथरस : मुरसान में कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान पर बुधवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में आशा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
शुभारंभ भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज सिंह ने फीता काटकर किया। सीएचसी प्रभारी वरुण चौधरी ने अतिथियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में राजा गरुणध्वज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए चलाई जा रही है।
इस योजना का उद्देश्य महिला और उसके आने वाले बच्चे को स्वस्थ रखना है। किसी भी परिवार में पहली बार गर्भवती हुई महिला को अच्छा स्वास्थ्य और सही खान-पान देने के लिए सरकार द्वारा तीन किस्तों में पांच हजार रुपये की राशि दी जा रही है, जिसमें दो किस्त की धनराशि बच्चे के जन्म लेने से पहले व तीसरी किस्त की राशि बच्चा के जन्म का पंजीकरण व टीकाकरण होने के बाद मिलेगी। संवाद