फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Women should be safe, girls should be educated

हाथरस : महिलाएं रहें सुरक्षित, लड़कियां बनें शिक्षित

Tue, 01 Feb 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Women should be safe, girls should be educated
अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी विचार रखतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चुनावी दौर में सोमवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर बेबाक राय रखी। शहर के बीबीसीएन रॉयल होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने शिक्षा, सुरक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दे उठाए। कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मसला भी उठाया गया।
विज्ञापन

- सबसे पहले महंगाई पर नियंत्रण की जरूरत है। ऐसी सरकार बने जो महिलाओं की सुरक्षा और छात्राओं की शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दे। -सुषमा शर्मा
- लॉकडाउन के दौरान लोगों की आमदनी के स्रोत बंद हो गए। स्कूल बंद रहे फिर भी बच्चों की फीस पूरी गई। बिजली का बिल भी पूरा लिया गया। इन समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। -शोभा बंसल
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनप्रतिनिधि सुयोग्य व शिक्षित होना चाहिए। आज मध्यम वर्ग परेशान है। उसकी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए । चुनाव के दौर में वस्तुओं का फ्री बांटना बंद होना जरूरी है। - अनु विमल
- सांसद, विधायकों को मिलने वाली पेंशन बंद होनी चाहिए। उस पैसे को जन-सेवा में लगाया जाना चाहिए। जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जोकि क्षेत्र की जनता के बीच में रहे। -रेनू जैन
- जो नेता लोक-लुभावने वादे कर रहे हैं। वे जनता को पंगु बनाने का कार्य कर रहे हैं। विधायक वही बने जो स्वहित की अपेक्षा जनहित के लिए काम करे। लड़कियों की शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे। - डॉ. प्रतिभा भारद्वाज
- जो महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखेगा, उसी प्रत्याशी को हम मतदान करेंगे। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार की जरुरत है। -डॉ ऊषा पाठक
- नारी सशक्तीकरण को लेकर भाजपा लगातार काम कर रही है। उम्मीद है कि इसमें आगे और सुधार होगा। महिलाएं आज सुरक्षित हैं। - शालिनी पाठक
- विधायक ऐसा होना चाहिए जो चुनाव से पहले और बाद में अपने व्यवहार में परिवर्तन न लाए। जनता को जनार्दन मानकर सेवारत रहे। - गीता शर्मा
- महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं लाने वाली और शिक्षा पर समुचित ध्यान देने वाली सरकार आनी चाहिए। - ललिता पालीवाल
- जनपद में पहले बहुत से उद्योग-धंधे थे। विधायक ऐसा चुना जाना चाहिए, जो उद्योगों को लगवाने और बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाए। - प्रीति वशिष्ठ
- सरकार वही आए जो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हो। जाति और धर्म की राजनीति नहीं होनी चाहिए। - शबनम सलमानी
- सरकार ऐसी हो जो रोजगार दिलाने पर ध्यान दे। बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। इसका निदान होना चाहिए। आज काफी शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। -नीरू अग्रवाल
- जिस तरह अब कानून का राज है। उसी तरह से आगे भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे। नारी की गरिमा और सम्मान सुरक्षित रहे। बच्चियों की शिक्षा को और ज्यादा प्रोत्साहन की जरूरत है। - मनु भट्ट, एडवोकेट सिविल कोर्ट, हाथरस।
- विधायक सुयोग्य, सुशिक्षित व जनता के मध्य रहने वाला होना चाहिए। यहां अभी भी कई काम अटके पड़े हैं। उन योजनाओं को जल्द पूरा किया जाए। - अलका वार्ष्णेय

- महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जो भी खिलवाड़ करेगा। हम उसका विरोध करेंगे। चाहे वह कोई भी दल हो या फिर प्रत्याशी हो। क्षेत्र में विकास होना चाहिए। - सीमा कुशवाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed