फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Woman dies after being shot

हाथरस : गोली लगने से महिला की मौत

Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Woman dies after being shot
हाथरस : गोली लगने से मृत महिला के परिजन पोस्टमार्टम गृह पर विलाप करते हुए। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर में गोली लगने से घायल हुई महिला को अलीगढ़ ले जाते वक्त मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और फिर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्या करने की आशंका में उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके साथ महिला पिछले करीब तीन साल से रह रही थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
रविवार की सुबह करीब सवा नौ बजे कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव दयानतपुर में वंदना देवी (35 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई है। तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट द्वारा मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए और घटना के संबंध में जानकारी ली। पता चला कि महिला अपने पूर्व पति से अलगाव होने के बाद से प्रदीप शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी दयानतपुर के साथ पत्नी के रूप में कई वर्षों से रह रही थी। इस बारे में पुलिस ने प्रदीप शर्मा से जानकारी की तो उसने बताया कि महिला ने स्वयं को गोली मार ली है। प्रदीप शर्मा ही महिला को बागला अस्पताल लेकर गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

रास्ते में अलीगढ ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का प्रदीप शर्मा से किसी बात को लेकर कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। उन्हें आशंका है कि प्रदीप शर्मा ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सीओ सदर रुचि गुप्ता ने बताया कि परिजन की तहरीर पर थाना हाथरस गेट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है। जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed