{"_id":"618575abedbe83498f5098ef","slug":"hathras-woman-commits-suicide-after-getting-fed-up-with-domestic-dispute-sasni-news-ali2774632151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के गांव सठिया में एक महिला ने फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन उसे इलाज के लिए आनन फानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर महिला के मायके के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
जानकारी के अनुसार सत्तो देवी (34) का पति बॉबी गलत शोहबत में पड़ गया था। इसकी वजह से घर में रोज कलह होता था। बृहस्पतिवार को परिजन सिंघाड़ा तोड़ने के लिए गए थे। सत्तो घर पर अकेली थी। उसने गले में फांसी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। जब परिवार के लोग घर आए तो उसका शव लटक रहा था।
आनन फानन परिजन उसे उपचार के लिए लेकर निजी अस्पताल आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम का कहना है कि महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है।