{"_id":"62000ef26116930f987b9f6d","slug":"hathras-will-vote-for-the-road-which-will-be-built-from-nh-bypass-to-etah-gate-sikandhra-rahu-news-ali2846439109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एनएच बाईपास से एटा फाटक तक जो सड़क बनवाएगा उसे ही देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एनएच बाईपास से एटा फाटक तक जो सड़क बनवाएगा उसे ही देंगे वोट
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर आपस में चाय पर चर्चा करते लोग। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में राजनीतिक हलचलें बढ़ गई हैं। नेता से लेकर आम आदमी तक हर कोई राजनीतिक चर्चाओं में व्यस्त है। कोई कार्यों की बात कर रहा है तो कोई प्रत्याशियों के छवि की। स्थानीय मुद्दों को लेकर भी लोग मुखर हो रहे हैं। लोग चौक-चौराहों पर चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं।
गांव एचोला निवासी मनोज जादौन का कहना है कि एनएच हाईवे बाईपास से एटा रोड तक सड़क की हालत बहुत बुरी है। इस पर चलने में काफी परेशानी होती है। कोई भी जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं देता है। जो इसका निर्माण कार्य कराएगा उसे ही वोट दिया जाएगा।
तरुण त्रिवेदी का कहना है कि अलीगढ़ के पंत चौराहे पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। इससे वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं क्योंकि चौक-चौराहों पर लाल बत्ती नहीं लगाई गई है। इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। नगर निवासी संतोष माहेश्वरी का कहना है पूरे नगर में जो बिजली की बंच लाइन डाली गई है वह काफी नीचे लटक गई है।
विज्ञापन
कहीं-कहीं पर तो आवागमन में यह लाइन बाधा पैदा करती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। दिलीप ठाकुर का कहना है कि हम तो उसी उसी को वोट देंगे जो गांव में खाद्य प्रसंस्करण की इकाइयों को लगवाएगा।
हमारे यहां आलू, गेहूं व धान बड़ी मात्रा में होती है। आलू के विभिन्न खाद्य उत्पाद बनाकर बेचने का प्रशिक्षण दिया जाए। मशीनरी उपलब्ध कराई जाए तो ग्रामीण अंचल का कायाकल्प हो जाएगा।
हरीश कुमार का कहना है स्कूल बंद चल रहे हैं लेकिन स्कूल मालिक लगातार फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। जब बच्चे स्कूल नहीं जा रहे तो फिर किस बात की फीस दें। इसके अतिरिक्त कोर्स के नाम पर जबरिया कीमती किताबें थमा दी जाती हैं। इन पर जो रोक लगाएगा उसी को वोट देंगे।