{"_id":"61e706a9d8c6bf26c230d5de","slug":"hathras-will-vote-for-the-industry-which-will-get-the-businesses-established-again-hathras-news-ali2833749146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जो उद्योग धंधों को फिर कराएगा स्थापित, उसी को देंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जो उद्योग धंधों को फिर कराएगा स्थापित, उसी को देंगे वोट
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर चाय की एक दुकान पर चाय पर चुनाव की चर्चा करते लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हमें इस बार ऐसा विधायक चाहिए, जो यहां के उद्योग धंधों का विकास कराए, जिससे कि यहां के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। अलीगढ़ रोड पर एक दुकान पर चाय की चुस्कियां ले रहे लोग यहीं कहते नजर आए। चुनाव पर चर्चा करते हुए चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह जिला विकास में काफी पिछड़ा हुआ है।
कभी यहां दर्जनों दाल मिल थे। कॉटन की बड़ी-बड़ी फैक्टरियां थी। लेकिन सब उजड़ गया। ऐसे में मैं उस प्रत्याशी को वोट दूंगा, जो यहां के उजड़े उद्योग धंधे फिर स्थापित कराए।
गोविंद वार्ष्णेय ने कहा कि जिले में जो समस्याएं है उनको नियत समय में दूर करने वाला प्रत्याशी होना चाहिए। उसे ही वोट किया जाएगा। नितिन त्रिवेदी ने बताया कि वोट के समय पर सभी पार्टियों के नेता नजर आते हैं। जीतने के बाद कोई सुध लेने नहीं आता है।
विज्ञापन
शिव गुर्जर कहते हैं कि इन दिनों शहर की सड़कों की हालत खराब है। इस कारण राह चलना मुश्किल हो गया है। शहर की सड़कों को दुरुस्त कराने के साथ जनता की समस्याओं को सुने उसे वोट किया जाएगा। इसके अलावा महेश चंद्र, नेत्रपाल, जगदीश वार्ष्णेय, मौनू शर्मा, मनोज वार्ष्णेय भी स्थानीय समस्याओं का समाधान करने वाले प्रत्याशी को ही वोट देने की बात कहते हैं।