फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Will vote for the candidate who stands for highly educated and social interest

हाथरस : उच्च शिक्षित और समाज हित के लिए खड़ा होने वाले प्रत्याशी को देंगे वोट

Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Will vote for the candidate who stands for highly educated and social interest
चुनावी चर्चा करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जाति धर्म से उठकर जो भी प्रत्याशी क्षेत्र का विकास कराएगा, हमारा वोट उसी को जाएगा। समाज के हित के लिए जो व्यक्ति खड़ा रहेगा और जो स्थानीय होगा, उसे ही वोट देने में प्राथमिकता दी जाएगी। इस तरह की चुनावी चर्चा चाय की चुस्कियों के साथ कई अधिवक्ता अधिवक्ता गुनेंद्र सिंह के कार्यालय पर करते दिखे।
एडवोकेट गुनेंद्र सिंह ने कहा कि साफ सुथरे छवि वाले प्रत्याशी को ही वह अपना वोट करेंगे। अगर प्रत्याशी साफ स्वच्छ छवि का न हुआ तो वह नोटा का बटन दबाएंगे। चंद्रकांत सिंह बधौतिया बोले, वह ऐसे प्रत्याशी को वोट करेंगे जो कि स्थानीय हो और लोगों को दुख दर्द में शामिल होने से लेकर जाति धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास कराएगा, क्योंकि अभी सादाबाद विधानसभा क्षेत्र को विकास की काफी जरूरत है।
विज्ञापन

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह और अखिलेश चौधरी एडवोकेट ने कहा कि बाहरी प्रत्याशी को किसी भी कीमत पर वोट नहीं देंगे, उनका वोट ऐसे प्रत्याशी को जाएगा, जो पढ़ालिखा होने के साथ ही उच्च शिक्षित हो और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय आगे की पंक्ति में खड़ा रहता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक चौधरी बोले कि दल चाहे जो हो, लेकिन वोट ऐसे प्रत्याशी को दिया जाएगा, जो कि मजबूत हो और अफसरों के समक्ष लोगों की बात रखना जानता हो। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed