फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Will not tolerate insult to teachers without finance: Pawan Sharma

हाथरस : वित्त विहीन शिक्षकों का अपमान नहीं होगा बर्दाश्त : पवन शर्मा

Tue, 19 Apr 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Will not tolerate insult to teachers without finance: Pawan Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के आगरा शिक्षा खंड प्रभारी पवन शर्मा ने सिकंदराराऊ में शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में बैठक कर वित्तविहीन शिक्षकों एवं प्रबंधकों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार वित्तविहीन शिक्षक, प्रधानाचार्य व विद्यालयों को अपमानित करने वाले आदेश सरकार द्वारा जारी किए जा रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा किए गए गलत कार्यों के कारण पूरे वर्ग को अपमानित करना बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
शर्मा ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक का पद लगातार किए गए आमरण अनशन से मिला था। जिसे एक झटके में छीन लिया गया। आज दुर्भाग्य पूर्ण है कि प्रैक्टिकल के परीक्षक से भी वित्तविहीन शिक्षकों को बाहर कर दिया गया। अगर इतना ही अविश्वास है तो बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी वित्तविहीन शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाए। सरकार को अगर लगता है कि वित्तविहीन शिक्षक बिल्कुल विश्वास योग्य नहीं हैं तो यह वित्तविहीन व्यवस्था ही खत्म कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षा से हटाने तथा प्रयोगात्मक परीक्षा का परीक्षा केंद्र पूर्व के परीक्षा केंद्र पर बनाना तार्किक नहीं हैं क्योंकि इतनी संख्या की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 दिन में भी समाप्त नहीं होगी। इस हिटलरशाही आदेश के खिलाफ 20 अप्रैल को समय तीन बजे धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री नरेश चतुर्वेदी, संजीव गौतम, मुकेश यादव, सतीश यादव, नीरज धनगर, आदित्य बघेल, जसवंत सिंह, सुरेंद्र यादव, जुनैद अख्तर, रूपेंद्र राठौर, नरेंद्र सिंह, पंकज गौतम, पंकज पंडा, लोकेंद्र शर्मा, अरविंद पुंढीर, विनोद यादव, मोकमपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed