{"_id":"6140ecaf8ebc3e84795e4082","slug":"hathras-will-give-training-to-village-heads-about-rights-responsibilities-hathras-news-ali273190852","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम प्रधानों को अधिकारों, दायित्वों के प्रति देंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम प्रधानों को अधिकारों, दायित्वों के प्रति देंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के ग्राम प्रधानों को ब्लॉक वार प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन स्तर से ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए मास्टर ट्रेनरों को नामित कर जिले में भेज दिया गया है। यह ट्रेनर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को अधिकारों, दायित्वों, प्रशासनिक व वित्तीय अधिकारों के बारे में जानकारी देंगे। इसे लेकर पंचायतराज विभाग की ओर से तिथि वार प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
जिले के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शासन के निर्देश पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को प्रशासनिक, वित्तीय अधिकारों के साथ साथ कार्ययोजना तैयार करने, विकास कार्यों के लिए पत्राचार आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसे लेकर शासन स्तर से तीन मास्टर ट्रेनरों को नामित कर दिया गया है। जिले में 15-16 सितंबर को हसायन ब्लॉक, 17-18 सितंबर को हाथरस ब्लॉक, 20-21 सितंबर को मुरसान ब्लॉक, 22-23 सितंबर को सादाबाद ब्लॉक, 24-25 सितंबर को सासनी ब्लॉक, 27-28 सितंबर को सहपऊ ब्लॉक और 29 सितंबर को सिकंदराराऊ ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सभी एडीओ पंचायत को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ग्राम प्रधानों को सूचना भिजवा दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन से लेकर संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। संवाद