{"_id":"1453501c8ca369f3b08b5f46c4f40dfe","slug":"hathras-will-developed-to-urben-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबन सेंटर से बदल जाएगी हाथरस की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबन सेंटर से बदल जाएगी हाथरस की सूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 28 May 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे के सहारे अरबन सेंटर बनाने की योजना ने हाथरस के आसपास विकास की उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। अगर यह योजना साकार हुई तो हाथरस भी विकास के मामले में नोएडा से कदमताल करता नजर आएगा। हाथरस में न केवल औद्योगिक विकास के लिए माहौल बनेगा, बल्कि यहां हाईटेक आवासीय ढांचा भी तैयार होगा।
विज्ञापन
मतलब, अच्छी रिहायश की खातिर हाथरस वालों का दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और एनसीआर के दूसरे शहरों की तरफ पलायन भी रुकेगा। यही नहीं प्रस्तावित अरबन सेंटरों की वजह से यहां के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि प्रस्तावित टाउनशिप कहां बनेगी और किस ब्लॉक के कितने गांव इस योजना से प्रभावित होंगे। गौरतलब कि है कि यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस योजना के लिए आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस जिलों के कुल 955 गांवों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इनमें से 112 गैर आबाद गांव हैं। शुरुआत में टाउनशिप बनाने के लिए 105 गांवों की जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन