{"_id":"61b24f93bb115f2af263937c","slug":"hathras-will-boycott-elections-if-road-is-not-built-hasayan-news-ali280173974","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सड़क नहीं बनवाई तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सड़क नहीं बनवाई तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे
विज्ञापन
हाथरस : कैलोरा-बरवाना मार्ग का निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। स?
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विकास खंड हाथरस के गांव कैलोरा चौराहे से बरवाना तक 17 किमी का मार्ग बेहद जर्जर हालत में है। इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कैलोरा चौराहे से बरवाना मार्ग तक पड़ने वाले 50 गांवों के लोग इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसके लिए महौ के समिति परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए आंदोलन को लेकर चर्चा शुरू की।
ग्रामीणों ने कहा कि कैलोरा चौराहे से बरवाना चौराहे के लिए आने वाले मार्ग पर रेलवे द्वारा फाटक पर अंडरग्राउंड अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। यह किसानों के हित में सही नही है। अंडरपास का निर्माण होने के बाद अन्य जगहों की तरह इसमें पानी भर जाएगा।
साथ ही आए-दिन होने वाली लूटपाट की घटनाओं के लिए यह सेफ हाउस बन जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया व अंडरपास का कार्य नहीं रुकवाया गया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अगर फिर भी कोई नतीजा नहीं निकला तो वह विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। संवाद