{"_id":"5f70c5fd8ebc3ec5ef03007e","slug":"hathras-wife-suspects-husband-married-second-girlfriend-hathras-news-ali244872790","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पत्नी को है शक पति ने प्रेमिका से कर ली है दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पत्नी को है शक पति ने प्रेमिका से कर ली है दूसरी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को पति पर शक है कि उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है। इसके चलते उसे आए-दिन परेशान करता है। सूचना के बाद डायल 112 पुलिस पहुंच गई और फिर विवाहिता और उसके पति को थाने लाया गया। यहां पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। उन्होंने अपनी बेटी को आए-दिन परेशान करने का आरोप लगाया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर से सटे एक गांव निवासी युवती की करीब सात वर्ष पहले इगलास रोड स्थित एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के वक्त से ही युवक विवाहिता को परेशान करने लगा। कई बार विवाहिता के मायके के लोग उसे समझाकर आए। मामला फिर भी शांत नहीं हुआ। विवाहिता का आरोप है कि इस बीच उसके पति ने उसका तीन बार गर्भपात भी करा दिया।
रविवार को भी महिला के साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना मायके के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद विवाहिता की ससुराल पहुंची पुलिस उसे और उसके पति को अपने साथ थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों को पुलिस ने सुना। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि मामला पारिवारिक है। इसे आपसी समझौते से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बाकी की कार्यवाही तहरीर के आधार पर की जाएगी।