फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Whoever does not speak Radhe-Radhe, his power will be cut off: Shrikant Sharma

हाथरस : जो राधे-राधे नहीं बोलेगा, उसकी बिजली कट जाएगी : श्रीकांत शर्मा

Wed, 22 Dec 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Whoever does not speak Radhe-Radhe, his power will be cut off: Shrikant Sharma
हाथरस : भाजपा की जनविश्वास यात्रा के दौरान हाथरस में जनसभा को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में लोगों का विश्वास जीतकर प्रचंड जीत के इरादे से भाजपा द्वारा शुरू की गई जनविश्वास यात्रा मंगलवार को सादाबाद पहुंची। यात्रा का सादाबाद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया। यात्रा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, एटा सांसद राजू भैया, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर सहित कई बड़े नेता शामिल रहे।
गांव बिसाना पर स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा जनविश्वास यात्रा की अगवानी की गई। उसके बाद सादाबाद में सर्वप्रथम गांव बढ़ार स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम के संयोजकत्व में जनविश्वास यात्रा का पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया गया। यहां सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इसके बाद यात्रा हाथरस रोड स्थित अग्रवाल कोल्ड स्टोर पहुंची। वहां चेयरमैन रविकांत अग्रवाल की अगुवाई में भाजपाइयों ने यात्रा का जोशीला स्वागत किया। तदुपरांत जन विश्वास यात्रा रोडवेज बस स्टैंड के सामने रुकी। वहां भाजपा नेता प्रीती चौधरी व अन्य भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 24 घंटे बिजली चाहो तो बोलो राधे राधे। बिना व्यवधान के बिजली चाहो तो बोलो राधे राधे, जितनी जोर से बोलोगे, उतना ही अधिक करंट आएगा और जो राधे राधे नहीं बोलेगा, उसकी बिजली कट जाएगी। उन्होंने कहा कि अगली बार सरकार बनी तो सादाबाद में 24 मिनट भी बिजली नहीं जाएगी, 24 घंटे रहेगी। सबको मुफ्त राशन देने का काम किया। बहन बेटी की सुरक्षा दी। धारा 370 हटाई और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया। पिछले चुनावों की तरह इस बार के चुनाव में भी हर घर में कमल खिलाना है। आपको पिछला रिकॉर्ड तोड़कर दिखाना है। सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करके दिखाया है। एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने परिवर्तन यात्रा चलाई थी और परिवर्तन करके दिखाया। इस बार जन विश्वास यात्रा आपके पास पहुंची है, इसलिए इस बार कमल 325 प्लस होना चाहिए। तदुपरांत यात्रा का चौधरी चरण सिंह तिराहा सहित आगरा रोड स्थित कई गांवों में भी जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, भाजपा नेता चिराग उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, बंटी चौधरी, जिला महामंत्री प्रीति चौधरी, चौधरी संजय सिंह, राजेंद्र चौधरी, राजेंद्रपाल एडवोकेट, दीपक बधौतिया, रामेश्वर सारस्वत, चौधरी हंवीर सिंह प्रधान, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, सुधीर गर्ग, अनिल पाराशर, अंकुश गौड़, सुनील गौतम, तपन जौहर, दरबेश गौतम, अरविंद चौधरी, गोपाल प्रधान, विक्रम सिंह चौहान, गुड्डू चौधरी, मथुरा प्रसाद गौतम, राजकुमार उर्फ कालू चौधरी, अनुज सिंघल, ओमवीर सिंह, किशोर जैसवाल, गुड्डू चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed