{"_id":"617aef2f23a6886a9d1a08a5","slug":"hathras-when-will-the-epf-of-mnrega-employees-be-deposited-hathras-news-ali276921288","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आखिर कब जमा होगा मनरेगा के कर्मचारियों का ईपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आखिर कब जमा होगा मनरेगा के कर्मचारियों का ईपीएफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत भारती
हाथरस। जिले के 209 मनरेगा कर्मचारियों के ईपीएफ के खातों में पिछले एक साल से ईपीएफ की धनराशि नहीं पहुंची है। हालांकि शासन स्तर से मानदेय में धनराशि की कटौती करने के साथ साथ प्रत्येक माह की सात तारीख तक ईपीएफ खाते में धनराशि जमा करने के निर्देश कई बार दिए जा चुके हैं, लेकिन यहां जिले में अफसरों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
जिले में मनरेगा के तहत 209 कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से लेकर रोजगार सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं। इन सभी कर्मियों के वेतन में से ईपीएफ की धनराशि की कटौती की जाती है, जोकि इनके ईपीएफ के खाते में भेजी जाती है। इस वित्तीय वर्ष व विगत वित्तीय में अभी तक किसी भी कर्मचारी के खाते में ईपीएफ की धनराशि नहीं भेजी गई है, जबकि शासन स्तर से सभी कर्मचारियों के ईपीएफ की कटौती की धनराशि जिला स्तर पर भेज दी गई है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक यह धनराशि जिले के खाते में ही पड़ी है। संवाद
जनपद में मनरेगा में कार्यरत संविदा कार्मिकों की संख्या - 209
संविदा कर्मियों के खातों में जमा न होने वाली धनराशि - 183.61 लाख
संविदा कर्मियों के खातों में जमा की गई धनराशि - 25.63 लाख
संविदा कर्मियों के खातों से आहरित की गई धनराशि - 54.18 लाख
संविदा कर्मियों के मानदेय से कटौती नहीं की गई धनराशि - 74.57 लाख
संविदा कर्मियों के मानदेय से की गई कटौती - 40.23 लाख