फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Wheels of vehicles that do not collect road tax will stop

हाथरस : मार्ग कर न जमा करने वाले वाहनों के थमेंगे पहिये

Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Wheels of vehicles that do not collect road tax will stop
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में काफी वाहन ऐसे है जो मार्ग पर तो डगर भर रहे हैं, लेकिन मार्ग कर जमा करने की सुध नहीं ले रहे हैं। ऐसे वाहन स्वामियों से अब एआरटीओ कार्यालय सख्ती से निपटने के मूड में है। पंजीयन तिथि के दस साल के अंदर की अवधि के वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर दो लाख से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं। इनमें 3600 वाहन स्वामी ऐसे हैं जो मार्ग कर जमा करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय से बकायेदारों को नोटिस भी भेजा गया है। साथ ही फोन के माध्यम से सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद वाहन स्वामी कार्यालय का रुख नहीं कर रहे हैं। इन वाहन स्वामियों से सख्ती से निपटने के लिए अधिकारी मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाएंगे। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है जो लोग मार्ग कर जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed