फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Weather Forecast Update Today

Hathras Weather: सुबह घने कोहरे व गलन से बढ़ी ठिठुरन, दोपहर में धूप से मिली थोड़ी राहत

Thu, 11 Jan 2024 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:41 PM IST
सार

सुबह हाथरस शहर से लेकर देहात तक कोहरे की चादर तन गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर में जाकर सूरज निकला, जिससे ठंड में कुछ राहत मिली।

विज्ञापन
Hathras Weather Forecast Update Today
सुबह में छाया रहा घना कोहरा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस में 11 जनवरी की सुबह शहर से लेकर देहात तक कोहरे की चादर तन गई। पहाड़ों पर बर्फबारी से यहां गलन से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर को धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद ठंडी हवाओं से लोगों को ठिठुरन महसूस होती रही। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


सुबह शहर से लेकर देहात तक कोहरे की चादर तन गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंग-रेंग कर चले। दृश्यता कम होने के  कारण वाहन चालकों ने हेड लाइट का सहारा लिया। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई। गलन भरी ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह जगने पर रजाई छोड़ने के बावजूद लोग ऊनी कपड़ों लादे रहे। लोगों ने ठंड से बचने के अलावों का सहारा लिया। 
विज्ञापन


ठंड के कारण लोगों ने निर्धारित समय से देरी से अपनी दिनचर्या शुरू की। तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान चार डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर को सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड का एहसास होता रहा। शाम होते-होते मौसम में नमी बढ़ गई। अंधेरा होते ही लोग अपने-अपने घरों को निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed