{"_id":"61e5bccf0465d5774a520fbc","slug":"hathras-weapons-manufacturing-factory-caught-one-arrested-sikandhra-rahu-news-ali283302040","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस (सिकंदराराऊ)।
सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने क्षेत्र के गांव दरियापुर के बाहर चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दर्जनों अर्द्धनिर्मित तमंचा, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवक फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस एवं एसओजी हाथरस टीम को सूचना मिली कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से गांव दरियापुर के बाहर ट्यूबवेल के कमरे में बाहर के कारीगर शस्त्र फैक्टरी चला रहे हैं। सूचना पर रविवार की रात में टीमें गठित करने के बाद छापेमारी की गई।
पुलिस को देख वहां शस्त्र बना रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने कासगंज के पटियाली चौक के रहने वाले मुख्य आरोपी सतीश को दबोच लिया। जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर पचौं निवासी ट्यूबवेल मालिक अनिल व देवेंद्र फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने पांच तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, आठ अर्द्धनिर्मित तमंचे, छह खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। कोतवाली अशोक कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि गिरफ्तार सतीश पर पटियाली थाने के केस मिले हैं। इसे गंभीर धाराओं में चालान कर जेल भेजा गया है।