फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : We should be proud to use Hindi

हाथरस : हिंदी का प्रयोग करते हुए हमें गर्व होना चाहिए

Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Hathras : We should be proud to use Hindi
हाथरस : जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद अधिवक्ता। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदी दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हिंदी विधि प्रतिष्ठान की ओर से प्रभारी जनपद न्यायाधीश राजेंद्र सिंह-चतुर्थ की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हिंदी का प्रयोग करते हुए हमें गर्व होना चाहिए। अन्य देशों में भी हमें अपनी मातृ भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिंदी की मदद किसी और ने नहीं बल्कि हिंदी की मदद हिंदी भाषी जनता ने की है। इसलिए हिंदी पूरे विश्व में छाई हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रयोग पूरे विश्व में किया जाता है। हिंदी कभी दरबारी भाषा नहीं रही है।
विज्ञापन

त्रिलोक पाल सिंह, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ने हिंदी दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए हिंदी को प्रोत्साहित करने में योगदान देने व हिंदी की चौमुखी प्रगति पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषी लोगों से सशक्त रूप से अग्रणी भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। अम्रतांशु राज, सिविल जज (कप्र)/एफटीसी, कोर्ट संख्या-दो, भावना शर्मा, अपर सिविल जज (क.प्र.) के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed