फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Water is still full in the fields, the administration is assessing the damage

हाथरस : खेतों में अभी तक भरा है पानी, प्रशासन करा रहा नुकसान का आकलन

Fri, 22 Oct 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Water is still full in the fields, the administration is assessing the damage
पानी में डूबी धान की फसलें। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस/मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण किसानों की धान, सरसों, बाजरा, आलू की फसल में काफी नुकसान हुआ है। इससे किसान काफी परेशान है। वहीं स्थानीय प्रशासन इस नुकसान का आंकलन करने में लगा है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। हालांकि, अभी तक बारिश का पानी खेतों में भरा हुआ है।
रविवार और सोमवार को लगातार बारिश होने के कारण किसानों की खेतों में पानी भर गया। इससे धान की फसल की काफी नुकसान पहुंचा। खेत में कटी फसल भीग गई। कुछ किसानों ने आलू व सरसों की बुआई भी कर ली थी। बारिश होने के कारण खेतों में जलभराव हो गया, जिससे सरसों व आलू की फसल अब बेकार हो गई है।
विज्ञापन

कुछ किसान अभी आलू की बुआई की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनके खेतों में पानी भरने के कारण बुआई नहीं हो पाई है। कुछ किसानों ने अपनी फसलों की बुआई के लिए खेतों की जुताई कर रखी थी। उन्हें भी खेत सूखने के बाद फिर से जुताई करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविवार व सोमवार को बारिश होने के बाद काफी फसल खराब हो चुकी है। काफी नुकसान हो गया है। बारिश आने के दौरान कटी हुई फसल पर त्रिपाल डालकर पानी को रोकने की कोशिश की गई थी। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। - सुखबीर सिंह, अहरई
- मैंने करीब बीस दिन पहले 25 बीघा में सरसों की बुआई की थी। सरसों की उगी हुई छोटी-छोटी फसल पानी में डूब कर नष्ट हो गई है। काफी पैसा जुताई, बुआई, खाद व बीज में खर्च किए गए थे। लेकिन बारिश ने काफी नुकसान कर दिया है। - रविंद्र, रामगढ़
- मेरी 15 बीघा की धान की फसल कटी पड़ी थी जो बारिश से खराब हो गई। कुछ दिन पहले ही करीब दस बीघा आलू की बुआई की थी। वह भी खराब हो गया। खेत में लगाई गई लागत निकलना भी मुश्किल है। धान की फसल को तैयार करने में जुताई, बुआई, पानी सहित काफी पैसा लगाया था। - बॉबी, रतमानगढी
- बारिश के कारण कटी पड़ी धान की फसल में काफी नुकसान है। इससे धान का दाना काला पड़ जाएगा, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी। बारिश के कारण 15 से 25 फीसदी नुकसान की आशंका है। सरसों की बुआई कर चुकने वाले किसानों को फिर से बुआई करनी पड़ेगी। आलू की अगेती फसल देर से हो पाएगी। सब्जी वाली फसलों में भी पौध का नुकसान होगा। - डॉ एके सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस।

- उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में टीमें बनाकर बरसात में क्षति हुई फसल का आकलन कराया जा रहा है। टीमें सर्वे करने के लिए क्षेत्र में भेजी गई हैं। अभी आकलन पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है। धान की फसल लगभग पांच फीसदी कट कर खेत में पड़ी है। उसमें क्षति की संभावना है। - आरके सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed