{"_id":"6306756fe21e3377510bc643","slug":"hathras-warning-of-termination-of-service-to-ayushman-mitra-on-poor-progress-hathras-news-ali298835994","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खराब प्रगति पर आयुष्मान मित्र को दी सेवा समाप्ति की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खराब प्रगति पर आयुष्मान मित्र को दी सेवा समाप्ति की चेतावनी
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रत्येक विकास खंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाए जाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार, डीजीएम मोहित त्रिवेदी द्वारा विकास खंड सादाबाद की ग्राम पंचायत बिसावर में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया।
यहां आयुष्मान मित्र गगन वार्ष्णेय सादाबाद मौजूद नहीं थे, जबकि वहां लाभार्थी एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित मिलीं। बीपीएम सादाबाद जगन्नाथ शर्मा भी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आयुष्मान मित्र को हटाकर प्रभारी चिकित्साधिकारी सादाबाद को अन्य कोई आयुष्मान मित्र नामित करने के निर्देश दिए। बीएमएम को चेतावनी जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि वह शिविरों में रहकर ब्लॉक की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें, अन्यथा की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शहर हाथरस सादाबाद गेट गड्ढा वाला मोहल्ला में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इसमें संयुक्त जिला चिकित्सालय के आयुष्मान मित्र गणेश कुमार को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि प्रतिदिन 200 आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य प्राप्त कर इसकी रिपोर्ट प्रत्येक दिन लेने के निर्देश दिए, अन्यथा सेवा समाप्त की कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सीएमओ ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पीएचसी पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आयुष्मान योजना एवं कोविड की प्रोकोशन डोज का नोडल बनाते हुए शत-प्रतिशत कार्ड बनवाने एवं प्रिकॉशन डोज का कार्य आशा संगिनी की सहायता से कराए जाने के निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसावर में ओपीडी में आठ मरीज देखे गए। इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए ओपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीएचसी सादाबाद का निरीक्षण करते हुए रजिस्टर में सही तरह से नाम, पिता/पति का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि जानकारी की सही तरह से एंट्री करने के लिए निर्देशित किया गया। संवाद