{"_id":"622b99fe30bd3962b60e1981","slug":"hathras-warning-given-to-drivers-and-operators-on-removing-buses-from-bypass-hathras-news-ali28691023","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाईपास से बसें निकालने पर चालक-परिचालकों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाईपास से बसें निकालने पर चालक-परिचालकों को दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अधिकारियों की सख्त हिदायत के बावजूद रोडवेज के चालक-परिचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। वह लगातार बसें को बाईपास होकर निकाल रहे हैं, जिससे रोडवेज बस स्टैंड के अलावा शहर के अंदर बने बस स्टॉपेज पर यात्रियों को कई घंटे बसों के इंतजार में परेशान होना पड़ रहा है। इसकी शिकायतें डिपो अधिकारियों तक भी पहुंची हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए 12 चालक-परिचालकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। एआरएम ने इन चालक-परिचालकों को व्यक्तिगत रूप से भी फटकार लगाई है।
उल्लेखनीय है कि मुरादाबाद परिक्षेत्र के प्रवर्तन दल द्वारा मार्गों पर चेकिंग की गई। इस दौरान हाथरस डिपो की बसें अलग-अलग तिथि में गुजरीं। इस पर प्रवर्तन दल ने एआरएम को अवगत कराया। एआरएम ने शिकायतों की जद में आए एक दर्जन से अधिक चालक-परिचालकों चेतावनी दी है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में वह बाईपास से बसें निकालते हैं और इसकी शिकायत मिलती है तो उनके वेतन से कटौती की जाएगी।
चेतावनी से अन्य चालक-परिचालकों में खलबली मची हुई है। एआरएम शशी रानी का कहना है कि प्रवर्तन दल ने बाईपास से बसें निकालने की शिकायत की थी। जिन बसों के बारे में शिकायत थी, उन पर तैनात चालक-परिचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। यदि वह दोबारा बाईपास से बसें निकालते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद