{"_id":"62a38cae7fe91767873fa70f","slug":"hathras-wall-collapsed-during-basement-construction-laborers-pressed-hathras-news-ali29359121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बेसमेंट निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मजदूर दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बेसमेंट निर्माण के दौरान दीवार गिरी, मजदूर दबा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के किला गेट क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन मकान में बैसमेंट निर्माण के दौरान दीवार गिर गई। इसके नीचे दबने से मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया। कोतवाली सदर इलाके के किला गेट निवासी श्यामसुंदर पुत्र रामभरोसी के मकान का निर्माण हो रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को यहां पर बेसमेंट का काम चल रहा था। यहां तीन मजदूर काम कर रहे थे।
इस बीच मकान की दीवार गिर गई और उसके मलबे में मेंडू निवासी मजदूर देवेंद्र दब गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी मामूली चोट आईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने जैसे-तैसे मजदूर को मलबे से बाहर निकाला और फिर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार जारी है। संवाद