फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers to get home delivery of essential commodities through rural e-store

हाथरस: ग्रामीण ई-स्टोर के माध्यम से ग्रामीणों को मिलेगी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी

Fri, 01 May 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers to get home delivery of essential commodities through rural e-store
हाथरस: ग्रामीण ई-स्टोर के माध्यम से होम डिलीवरी देता सीएससी संचालक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के दौरान ग्रामीणों को उनके गांवों में आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति को लेकर सीएससी ई गर्वनेंस के माध्यम से जिले में ग्रामीण ई स्टोर खोले जा रहे हैं। इन ग्रामीण ई- स्टोर के माध्यम से लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति मिल सकेगी। होम डिलीवरी के ई स्टोर एप के माध्यम से लोगों को सामान की बुकिंग करानी होगी।
शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिले में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से ग्रामीण खोले जा रहे हैं। इस स्टोर के माध्यम से सीएससी संचालक आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी करेगा। शासन की ओर से ग्रामीण ई स्टोर एप बनाया गया है। इस एप पर ग्रामीण क्षेत्र के बाशिंदे आवश्यक वस्तुओं की डिमांड कर सकेंगे और बुकिंग कर सकेंगे। यह बुकिंग संबंधित क्षेत्र के ई स्टोर संचालक पर पहुंचेगी। इसके बाद सीएससी संचालक होम डिलीवरी के माध्यम से लोगों के घरों तक सामान की सप्लाई पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

सीएससी जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 4-4 ग्रामीण ई स्टोर बनाए जाने हैं। सीएससी संचालकों से आवेदन ले लिए गए हैं। ब्लॉक सिकंदराराऊ के गांव कचौरा में पहला ई स्टोर संचालित करा दिया गया है। ग्रामीणों की बुकिंग ली जा रही है और डिलीवरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed