फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers surrounded SDO office, protested

हाथरस : ग्रामीणों ने घेरा एसडीओ दफ्तर, किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 25 Aug 2022 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers surrounded SDO office, protested
हाथरस : भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता व ग्रामीण बिजली नहीं मिलने से नाराज एसडीओ कार्यालय पर धरना ? - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खिटौली में नौ अगस्त को हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो दुधारू पशुओं की मौत के बाद ग्रामीणों और पशुपालकों ने विद्युत लाइन को नहीं जोड़ने दिया। इस कारण पिछले 16 दिनों से इस गांव की बिजली ठप पड़ी है।
बुधवार को ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन के नेतृत्व के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) चतुर्थ के कार्यालय पर पहुंचकर घेराव कर लिया और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीओ ने जल्द आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

एसडीओ ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने भाकियू नेताओं को बताया कि करंट से दो पशुओं की मौत के बाद ग्रामीण लाइन नहीं जोड़ने दे रहे। उन्होंने अवर अभियंता अजय गोपाल को तत्काल लाइन जोड़कर आपूर्ति बहाल करने के लिए भेज दिया। एसडीओ ने बताया कि गांव खिटौली में कुछ लोगों ने विद्युत लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं। दो मवेशियों की मौत के बाद ग्रामीण लाइन को नहीं जोड़ने दे रहे। इस मामले में कोतवाली में तहरीर भी दी गई है मगर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस कारण लाइन नहीं जुड़ पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed