फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers protest against ration dealer

हाथरस : ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 30 May 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers protest against ration dealer
डीलर के खिलाफ तहसील पर प्रर्दशन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नारई के राशन डीलर के खिलाफ लोगों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायत पत्र सौंपते हुए राशन डीलर के खिलाफ जांच की मांग की।
18 मई को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के साथ राशन डीलर सरोज देवी पत्नी अरुण यादव के खिलाफ कम राशन देने की शिकायत एसडीएम अंकुर वर्मा से की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर पांच किलो प्रति यूनिट खाद्य सामग्री की जगह चार किलो खाद्य सामग्री देता है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एडीएम ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए थे। सोमवार को तहसीलदार एवं बीडीओ गांव में जांच करने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्ड धारकों को अधिकारियों की मौजूदगी में धमकाया जा रहा था। अधिकारी राशन डीलर के पक्ष में बयानबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आहत होकर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय पर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम से स्वयं मामले की जांच करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, चंद्र प्रकाश, यशपाल सिंह, रिंकू, कुसुमलता, संजू, मीरा देवी, नीलम देवी, रामा देवी, पुष्पा देवी, सविता, सपना, निर्मला, प्रिया, सोनम देवी, सुमित्रा देवी, संगीता देवी, प्रियंका, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed