{"_id":"610830e78ebc3e83eb63d64d","slug":"hathras-villagers-protest-against-railway-underpass-submitted-memorandum-hathras-news-ali2697052190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेलवे अंडरपास का ग्रामीणों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेलवे अंडरपास का ग्रामीणों ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस : रेलवे द्वारा प्रस्तावित अंडरपास के विरोध में कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने के लिए मौजूद ग्रा?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/मुरसान।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गांव भदामई के निकट रेलवे फाटक को बंद कर अब रेलवे अंडरपास बनाए जाने की योजना का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को इसे लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया गया।
सोमवार भट्ठा व्यवसायी कमल गोयल के साथ ग्राम पंचायत भदामई के ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह के अलावा दीपक, दिनेश, योगेश कुमार, बाबूलाल, अवनीश, प्रवीण कुमार पूर्व प्रधान, महेश कुमार, सुखराम सिंह, संजय सिंह, बलराम सिंह, अश्विनी कुमार, राजकुमार, मुकेश आदि लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव भदामई के निकट से रेलवे लाइन जा रही है। लोगों के आवागमन को लेकर रेलवे ने यहां फाटक भी लगाया है, लेकिन अब रेलवे इसे हटाकर लाइन के नीचे से अंडरपास पुल बनाने की बात कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर इस जगह पर अंडरपास पुल का निर्माण अगर हो गया तो यहां पर जलभराव की समस्या बनी रहेगी। इसकी वजह यह है कि पुल के पास से होकर तीन नाले निकल रहे हैं। जलभराव होने के बाद लोग अपने वाहनों को यहां से नहीं निकाल सकेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पहले भी इसके परिवर्तन करने के लिए रास्ते जांच हुई थी, जिसमें अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन डीएम ने रेलवे के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।