फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers fired at Tamsi and drove away cattle thieves

हाथरस : तामसी में ग्रामीणों ने फायरिंग कर पशु चोरों को भगाया

Fri, 08 Oct 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers fired at Tamsi and drove away cattle thieves
हाथरस : कस्बा के संविलियन विद्यालय में चोरों द्वारा तोड़ा गया गेट का कुंदा। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में बदमाशों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों में भय का माहौल है। गांव तामसी के लोग रात में जगकर पहरा दे रहे हैं। बुधवार की रात एक बार फिर तामसी में पशु चोरों को देखा गया। जिसे ग्रामीणों ने फायरिंग कर भगा दिया।
जानकारी के मुताबिक तामसी में रात के लगभग डेढ़ बजे ग्रामीणों ने कुछ संदिग्ध लोगों की चहल-पहल देखी। जिसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में एक कच्चे रास्ते पर मैक्स गाड़ी को खड़ी देखा। जैसे ही गाड़ी पर टार्च की रोशनी पड़ी तो वह वहां से चली गई। कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग भी कर दी। जब ग्रामीण उक्त जगह पर गए तो उन्होंने देखा कि गांव निवासी धर्मपाल उर्फ करुआ के पशु बांधने के स्थान पर लगे गेट का ताला व कुंडा टूटा देखा। थोड़ी देर बाद ही स्थानीय गश्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के ने बताया कि पुलिस टूटे ताले एवं कुंडा को अपने साथ कोतवाली ले गई। इधर, कस्बा सहपऊ के संविलियन विद्यालय में भी विद्यालय के गेट का ताला टूटा हुआ मिला। प्रधानाध्यापक प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि जब अध्यापक विद्यालय आए तो उनको विद्यालय के मुख्य गेट साथ अंदर के कार्यालय का भी ताला टूटा मिला। पास में ही कस्तूरबा गांधा आवासीय बालिका विद्यालय में एक होमगार्ड की हमेशा ड्यूटी लगी रहती है। इस कारण चोर कुछ सामान नहीं ले जा सके। ताला एवं गेट खुलने से बंदरों ने कार्यालय में रखी अध्यापकों की डायरी को फाड़कर नष्ट कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed