फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Villagers angry due to waterlogging and road condition, voting boycott announced

हाथरस : जलभराव और सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में गुस्सा, मतदान बहिष्कार की घोषणा

Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Villagers angry due to waterlogging and road condition, voting boycott announced
हाथरस : गांव नगला नत्थू में नारेबाजी कर चुनाव बहिष्कार करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा नगला नत्थू में ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क की बदहाली और जलभराव को लेकर मतदान का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनके गांव की सड़कें ठीक नहीं हो जातीं है और पानी निकासी का इंतजाम नहीं होता, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। किसी भी जनप्रतिनिधि को गांव के अंदर घुसने नहीं दिया जाएगा।
गांव नगला नत्थू में पिछले कई सालों से सड़कों का हाल बेहाल है। जल निकासी का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। लिहाजा, मकानों के आगे इन बदहाल सड़क और कच्चे मार्गों पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस जलभराव की वजह से ग्रामीण संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण रोहित, जितेंद्र और हरिओम ने बताया कि पूरे गांव में पानी की निकासी नहीं है, जिस वजह से घरों का पानी सड़कों पर भर रहा है। बारिश के समय हालात नारकीय हो जाते हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र, भूरीदेवी, प्रेमवती ने बताया कि कई बार पानी की निकासी और सड़क की स्थिति को सुधरवाने के लिए अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी, आज भी लोग इस गंदे पानी के बीच ही जिंदगी जीने को मजबूर हैं। नबाबकौर, लालवती, राजवती, रवेंद्री, मंजू ने बताया कि हर चुनाव में नेता गांव में आते हैं और गांव के विकास के झूठे वादे करके चले जाते हैं, ऐसे नेताओं को वोट देने से क्या फायदा और प्रशासन भी उनकी नहीं सुन रहा है, लिहाजा मजबूरी में चुनाव बहिष्कार जैसा कदम उठाना पड़ा है। ग्रामीण विजेंद्र, ओमवीर और अवधेश ने बताया कि गांव में पानी निकासी के लिए नालियां नहीं हैं, जलभराव की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। कोई अधिकारी समस्या की सुनवाई नहीं कर रहा है। इस दौरान लाखन सिंह, बाबूलाल, रामू, जितेंद्र, दर्शनलाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed