फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Village head will start non-cooperation movement by stopping work from 25

हाथरस : 25 से काम बंद कर असहयोग आंदोलन चलाएंगे ग्राम प्रधान

Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Village head will start non-cooperation movement by stopping work from 25
हाथरस : असहयोग आंदोलन को लेकर विकास खंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रध - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रधान संगठन की स्थानीय इकाई के बैनर तले सादाबाद ब्लॉक के ग्राम प्रधानों द्वारा सोमवार को सादाबाद विकास खंड दफ्तर पर खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रधानों की विभिन्न मांगों पर सरकार द्वारा अभी तक कोई ध्यान न दिए जाने पर 25 नवंबर से काम बंद कर असहयोग आंदोलन चलाने के निर्णय की जानकारी दी गई।
ज्ञापन में ब्लॉक अध्यक्ष व कजरौठी ग्राम पंचायत के प्रधान महाराज सिंह ने कहा कि लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 28 अक्तूबर को 40 हजार से अधिक प्रधानों की महारैली आयोजित की गई थी, जिसमें ग्राम प्रधानों ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुए उस पर क्रियान्वयन के लिए 15 दिन का समय दिया था, लेकिन समयाविधि समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा संगठन की किसी भी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से मजबूर होकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर सोमवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार करते हुए फिर से ज्ञापन सौंपा जा रहा है। यदि इसके बावजूद मांगों पर समुचित कार्रवाई न की गई तो 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में काम बंद करते हुए असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि वर्ष 1993 में पारित 73वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय व उनसे जुड़े अधिकार, कोष, कार्य और पंचायत कर्मियों को पंचायतों को सौंपकर सत्ता विक्रेंदीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए। जिला स्तर पर माह में एक बार डीएम व एसपी की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाया जाए। पंचायत से जुडे़ राजस्व कर्मी, पंचायत कर्मी, आंगनबाड़ी, राशन कोटेदार, सरकारी स्कूल के अध्यापकों की उपस्थिति कार्य प्रमाणन, निलंबन की संस्तुति सहित सभी मामलों में पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता दी जाए। जिला योजना समिति में प्रधानों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। 10 लाख रुपये तक के कार्य के एस्टीमेट पास कराने में ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार प्रदान किए जाने सहित 13 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान वेदई मोहित चौहान, प्रधान पूरन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, रामबाबू, श्यामवीर सिंह, रनवीर सिंह, अचल सिंह, चंद्रपाल सिंह, राकेश कुमार, नीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार, बंटी सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed