फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HaThras: Village Development Officer in WhatsApp group's indecent remarks, suspended

हाथरस: व्हाट्सएप ग्रुप में ग्राम विकास अधिकारी ने की अभद्र टिप्पणी, निलंबित

Tue, 28 Apr 2020 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
HaThras: Village Development Officer in WhatsApp group's indecent remarks, suspended
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर हुए लॉकडाउन के दौरान शासन स्तर से रिपोर्ट मांगे जाने पर रिपोर्ट नहीं देने सहित अनुशासनहीनता किए जाने के मामले में ब्लॉक सहपऊ में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यहां तक कि इन ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आदेशों की अवहेलना के साथ व्हाट्स एप ग्रुप में भी कोरोना ड्यूटी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इन प्रकरणों को लेकर कार्रवाई की गई है।
शासन के निर्देश पर लॉकडाउन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य जनपदों व प्रांतों से आने वाले लोगों की निगरानी व पूरी रिपोर्ट बनाए जाने के लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। यहां तक ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन आदि कार्य कराने के लिए भी निर्देश जारी किए गए थे। यहां तक कि गांव में आने वाले व्यक्तियों की प्रतिदिन रिपोर्ट भी तैयार की जा रही थी। कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बरती जानी एहतियात को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों को समय-समय पर निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सहपऊ क्षेत्र में तैनात वीडीओ यशपाल सिंह को भी इन निर्देशों के क्रम रिपोर्ट उपलब्ध कराने व ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर सैनिटाइजेशन आदि कार्यों को कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद वीडीओ अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायतों में न तो पहुंचे और न ही आला अधिकारियों के आदेशों का काई पालन किया गया। इन मामलों को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा अधिकारियों व्हाट्सएप गु्रप के माध्यम से उक्त ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। ग्रुप में यह निर्देश मिलते ही वीडीओ द्वारा कोरोना को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। इस टिप्पणी को अनुशासनहीनता व आलाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना सहित तमाम आरोपों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी यशपाल सिंह द्वारा अधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। साथ ही कोरोना महामारी में ड्यूटी लगने के बावजूद तैनाती स्थलों पर नहीं पहुंच रहे थे। अनुशासनहीनता सामने आई। इन प्रकरणों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
-अवधेश सिंह यादव, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed