फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vigilance regarding solver gang in UP board exam

हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा में सॉल्वर गैंग को लेकर सतर्कता

Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Vigilance regarding solver gang in UP board exam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च (बृहस्पतिवार) से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। पिछले कुछ दिनों में विभिन्न परीक्षाओं में एसटीएफ ने काफी संख्या में सॉल्वर गैंग पकड़े हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा भी ऐसे सॉल्वर गैंग से अछूती नहीं रही है। तभी तो जिले का खुफिया तंत्र सक्रिय है। परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र किसी भी तरह से अलग स्थिति में या अलग हावभाव में दिखे तो उसकी बारीकी से जांच की जाए।
यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की सख्त निगरानी के लिए विशेष निर्देश परीक्षा की व्यवस्था में लगे अधिकारियों को दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्षों की परीक्षा में कानों में सर्जरी तक कराकर सुनने की मशीन लगाकर परीक्षार्थी पकड़े जाते रहे हैं, इसलिए यदि कोई परीक्षार्थी कक्ष में काफी समय तक बिना हिले भी बैठा है तो भी उसकी जांच करना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकॉर्डर और कक्ष निरीक्षकों की निगरानी में विशेष रूप से सतर्क रहने के लिए कहा है। हर केंद्र पर पुलिसकर्मी लगेंगे और उनकी ड्यूटी केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों की जांच पड़ताल से लेकर नकलची को दूर भगाने तक की होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय सभी परीक्षार्थियों की जांच जरूर की जाए। बालिकाओं की जांच महिला पुलिसकर्मी या महिला शिक्षक ही करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी
हाथरस। जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नियंत्रण बनाया गया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8630035410 व डीआईओएस के सीयूजी नंबर 9454457290 पर फोन करके प्राप्त की जा सकती है। संवाद
तीन संकलन केंद्र बने हैं जिले में
हाथरस। बोर्ड परीक्षा के दौरान उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन के लिए तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिला स्तर पर सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस संकलन केंद्र बना है। तहसील स्तर पर सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद और आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ को संकल केंद्र बनाया गया है। इन तीनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिका सीसीटीवी कैमरे और वायर रिकॉर्डर की निगरानी में रखी जाएंगी। संवाद
प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रधानाचार्य से करा लें हस्ताक्षर
हाथरस। यूपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। इस साल पहली बार परीक्षार्थियों को भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। बोर्ड मुख्यालय की ओर से भी प्रवेश पत्र छपवाकर भेजे गए थे। छपे हुए प्रवेशपत्र में बहुत से बच्चों का ऊपरी हिस्सा कटा होने के कारण परिषद ने दोबारा प्रिंट कराकर प्रवेशपत्र भेजा है। जिन्होंने प्रवेशपत्र नहीं लिया है, वह स्कूलों से ले सकते हैं। जो बच्चे स्कूल से प्रवेशपत्र नहीं ले सके हैं, वह यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर इस पर प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर करा लें। संवाद
समय से पहुंचें परीक्षार्थी
हाथरस। बोर्ड परीक्षा में यातायात की स्थिति को देखते हुए सभी परीक्षार्थी समय से घर से निकलें, जिससे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले ही पहुंच जाएं। परीक्षा केंद्रों पर सभी की तलाशी ली जाएगी। इसमें भी थोड़ा समय लगेगा, इसलिए जरूरी है कि परीक्षार्थी समय से पहुंचें। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तलाशी में शिक्षकों की मदद करेंगे। संवाद
नये व पुराने पाठ्यक्रम से होगी इन विषयों की परीक्षा
हाथरस। वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कुछ विषय ऐसे हैं, जिनके नये एवं पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा होगी। हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा नये व पुराने पाठ्यक्रम से हो रही है। इसके अलावा इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय की परीक्षा नये व पुराने पाठ्यक्रम से होगी। लेखाशास्त्र नया पाठ्यक्रम है। व्यवसाय अध्ययन नया पाठ्यक्रम है। बहीखाता और लेखाशास्त्र पुराना पाठ्यक्रम है। व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार पुराना पाठ्यक्रम है। इसके साथ ही अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल पुराना पाठ्यक्रम है। अधिकोषण तत्व पुराना पाठ्यक्रम है। औद्योगिक संगठन पुराना पाठ्यक्रम है। गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पुराना पाठ्यक्रम है और बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार पुराना पाठ्यक्रम है। संवाद

दो पालियों में होगी परीक्षा
हाथरस। बोर्ड परीक्षा दो पाली में होगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सुबह की पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को एक घंटे में 20 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed