{"_id":"5e2b3e4e8ebc3e4b5a781615","slug":"hathras-vigilance-questioned-about-appointment-of-teacher-leader-hathras-news-ali224945173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शिक्षक नेता की नियुक्ति के मामले में विजिलेंस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शिक्षक नेता की नियुक्ति के मामले में विजिलेंस ने की पूछताछ
विज्ञापन
हाथरस: विजिलेंस टीम के आने की सूचना के बाद एओ कार्यालय पहुंचे बीएसए।
- फोटो : HATHRAS
शिक्षक नेता की नियुक्ति के मामले में विजिलेंस ने की पूछताछ
एओ बेसिक के दफ्तर पहुंची आगरा से आई टीम, दो खंड शिक्षा अधिकारियों व कर्मचारियों से ली जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शिक्षक नेता की नियुक्ति व वेतन भुगतान के मामले की जांच करने विजिलेंस टीम एओ दफ्तर पहुंची। यहां पर दो खंड शिक्षा अधिकारियों व एओ दफ्तर के कर्मचारी से पूरे मामले की जानकारी लेकर टीम आगरा लौट गई।
एक शिक्षक नेता पर मृत आश्रित कोटे का दोहरा लाभ लेने का आरोप है। इसे लेकर शासन स्तर तक शिकायत की गई है। जिसमें विभागीय अधिकारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विजिलेंस में भी इस मामले की शिकायत हुई है। इसी सिलसिले में पूरी जानकारी करने के लिए विजिलेंस की टीम शुक्रवार की शाम को एओ बेसिक के दफ्तर पहुंची। यहां पर मौजूद एक कर्मचारी ने शिक्षक नेता को हुए भुगतान के बारे में जानकारी ली।
वहीं दो खंड शिक्षा अधिकारियों से भी विजिलेंस की टीम ने पूछताछ की। इस बात की जानकारी मिलने पर बीएसए हरीशचंद्र भी एओ दफ्तर पहुंच गए, लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले की टीम वहां से निकल गई। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि एक शिक्षक की नियुक्ति के संबंध में विजिलेंस की टीम आई थी, लेकिन मेरे एओ दफ्तर पहुंचने से पहले ही टीम वहां से निकल गई।