{"_id":"61f058e622d99457cc23d4e5","slug":"hathras-vehicles-engaged-in-election-work-will-get-more-fare-hathras-news-ali2838731167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निर्वाचन काम में लगे वाहनों को मिलेगा ज्यादा भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निर्वाचन काम में लगे वाहनों को मिलेगा ज्यादा भाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
निर्वाचन में सहयोग करने वाहन स्वामियों को ज्यादा भाड़ा मिलेगा। पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार निर्वाचन कार्य में लगने वाहनों के भाड़े में दस प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही ईंधन भी अलग से दिया जाएगा ताकि वाहन स्वामियों को राहत मिले और निर्वाचन कार्य सकुशल संपन्न हो सके।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के अधिग्रहण से पूर्व प्रपत्रों को पूर्ण करने के लिए बैठक हुई। बैठक में स्कूल संचालकों ने पूर्व में चुनाव में लगे वाहनों का भुगतान न होने की बात कहीं थी। इस कारण वाहन स्वामी निर्वाचन के कार्य में वाहनों को देने से कतरा रहे थे। इस बारे में आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। निर्वाचन के कार्य में सहयोग करने वाले वाहन स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भाड़े में बढ़ोत्तरी की गई है।
इस तरह मिलेगा वाहन स्वामियों को भाड़ा
15 से 24 सीटर वाहन पर 1212 रुपये, 25 से 34 सीटर वाहन को 1336 रुपये, 35 से चालीस सीटर वाहन को 1528 रुपये, 46 से अधिक सीट वाले वाहन को 1793 रुपये भाड़ा दिया जाएगा। वहीं लोडर वाहनों में 7500 किलोग्राम भार वाले वाहन को 1404 रुपये, 7500-12000 हजार किग्रा वाले वाहन को 1497 रुपये, इसके अलावा लोडर वाहनों की क्षमता के अनुसार भाड़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
जीप, टैक्सी, कार, मैक्स, कैब आदि वाहनों को 1130 रुपये, हल्के सवारी वाहनों को 1303 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। बारह सौ साढ़े चौदह सौ सीसी के वाहनों को 1303 रुपये, इसके अलावा पेट्रोल से चलने वाले 12 सौ सीसी के वाहनों को 1738 रुपये, इसके अलावा इनोवा, स्कॉर्पियो, बोलेरो आदि को 1911 रुपये भाड़ा दिया जाएगा।
सभी वाहनों को ईंधन अलग से दिया जाएगा। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि निर्वाचन में सहयोग करने वाहनों के भाड़े में दस प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी की गई है। ईंधन भी दिया जाएगा।
एक हजार से वाहनों का होगा अधिग्रहण
तीनों विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के लिए एक हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण होगा। इसमें 411 बसें होगी। बाकी वाहनों जिला प्रशासन डिमांड एआरटीओ कार्यालय को दी जा रही है। कार्यालय द्वारा रूट चार्ट आदि तैयार करने का काम किया जा रहा है।