फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vehicle crushes bike rider, dies

हाथरस: वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sat, 25 Jan 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Vehicle crushes bike rider, dies
हाथरस: पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्य - फोटो : HATHRAS
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

जिपं सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सहपऊ जलेसर मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे आगरा के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख और जिपं सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने चीरघर पर पहुंचकर शोक संवेदना जाहिर की और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
जानकारी के मुताबिक, सहपऊ के गांव खोड़ा निवासी 58 वर्षीय पप्पू उर्फ गजेंद्र सिंह पुत्र चौधरी विजेंद्र सिंह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से सादाबाद से अपने गांव खोड़ा आ रहे थे, तभी अचानक सहपऊ रोड पर नगला ब्राह्मण पर चिलर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आगरा ले जाया जा रहा था, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। रामेश्वर उपाध्याय ने शासन प्रशासन से वार्ता कर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये, किसान बीमा दिलाने की मांग की और स्वयं भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान सुभाष शर्मा, अजीत पचौरी, चौधरी रिपुदमन सिंह, चौधरी महीपाल सिंह, चौधरी सत्येंद्र सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, चौधरी हरवीर सिंह, बबलू कौशिक, प्रवीन अग्निहोत्री, देवांश चौधरी व भोला पचौरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed