फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: VDO suspended, recommended action against Pradhan

हाथरस : वीडीओ निलंबित, प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 30 Mar 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: VDO suspended, recommended action against Pradhan
हाथरस : नगला ब्राह्मणान में गोशाला का निरीक्षण करते डीडीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गोवंश की मौत के बाद जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव ने ग्राम पंचायत नगला ब्राह्मणान में वृहद गोशाला का निरीक्षण किया। डीडीओ ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) हसायन, पशु चिकित्साधिकारी बस्तोई को कारण बताओ नोटिस दिया है। ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया गया है। गोवंश की देखभाल में कोताही बरतने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
नगला ब्राह्मणान में गोशला के निरीक्षण के दौरान पता चला कि नर व मादा गोवंश को अलग-अलग नहीं किया गया था। इस कारण इनमें आपस में लड़ाई हुई। इसमें एक गोवंश घायल हो गया। दो गोवंश की मौत हो गई थी। मृत गोवंश लंबे समय से बीमार था। कई बार गोवंश की देखभाल के लिए ग्राम प्रधान से कहा गया, लेकिन ग्राम प्रधान की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में डीडीओ ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। वीडीओ गिरीश कुमार को निलंबित कर दिया है। बीडीओ हसायन से इस मामले में सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। पशु चिकित्साधिकारी बस्तोई को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed