{"_id":"623cbe6756743a2cda03a9c4","slug":"hathras-various-programs-including-aarti-will-be-held-on-sengar-river-hathras-news-ali287757819","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सेंगर नदी पर आरती सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सेंगर नदी पर आरती सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नदी महोत्सव 2022 के तहत विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत ठूलई में सेंगर नदी के किनारे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। स्वच्छता पखवाड़े के तहत 25 मार्च को आरती सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ग्राम पंचायत ठूलई में सेंगर नदी पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारियों का खाका खींच लिया है। परियोजना निदेशक (पीडी) जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एके मिश्र ने बताया कि सुबह सात से 10 बजे तक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत श्रमदान कराया जाएगा। शाम चार से पांच बजे तक ग्राम पंचायत में पदयात्रा निकाली जाएगी।
शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक सेंगर नदी के किनारे पर दीप प्रज्ज्वलन, शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे तक सेंगर नदी पर आरती का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से साढ़े छह बजे तक सेंगर नदी के किनारे कार्यक्रम स्थल पर एसएलडब्लूएम पर पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। शाम 6.30 बजे से साढ़े आठ बजे तक भजन संध्या, नुक्कड़ नाटक, रात्रि में प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवाद