फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Vandalized by entering a clothes showroom

हाथरस : कपड़े के शोरूम में घुसकर की तोड़फोड़

Wed, 04 Jan 2023 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Vandalized by entering a clothes showroom
हाथरस : कपड़े के शोरुम में तोड़फोड़ के बाद मौके पर व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बे के बड़ा बाजार स्थित रेडीमेड शोरूम में बुधवार की दोपहर को अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर व्यापारी से मारपीट कर दी। शोर मचने आरोपी भागने में सफल रहे। प्रकरण को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार में विपिन जाजू का कपड़ों का शोरूम है। बुधवार की दोपहर को कुछ युवक शोरूम में घुस आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। शोरूम के शीशे तोड़ दिए गए। शोर मचने पर आरोपी देख लेने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता वार्ष्णेय मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी भवानी शंकर को व्यापारियों ने चेतावनी दी कि तहरीर के आधार पर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करें, अन्यथा व्यापार मंडल पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। विपिन ने कहा कि व्यापारी का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed