{"_id":"5ea1cffa8ebc3e90795fef4d","slug":"hathras-use-of-other-centers-only-when-the-capacity-of-quarantine-centers-is-full-hathras-news-ali2320454180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: क्वारंटीन सेंटरों की क्षमता पूर्ण होने पर ही दूसरे सेंटरों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: क्वारंटीन सेंटरों की क्षमता पूर्ण होने पर ही दूसरे सेंटरों का इस्तेमाल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षात्मक उपायों को देखते हुए जिले में अन्य प्रदेशों और जिलों से आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन किए जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में प्राथमिकता के आधार पर लोगों को रखने की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने सभी सेंटरों के लिए समन्वय अधिकारी और नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं।
कोरोना को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले के विद्यालयों में स्थापित क्वारंटीन सेंटरों के प्रभारी के रूप में डीआईओएस को नामित किया है। उन्होंने कहा है कि सभी विकास खंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आने वाले क्वारंटीन व्यक्तियों में संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर सैंपलिंग के लिए आने वाले व्यक्तियों को सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी और केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी ही भेजा जाए।
अन्य व्यक्ति जिनको क्वारंटीन कराया जाना है, उनको सर्वप्रथम प्रेम रघु पैरामेडिकल कॉलेज हाथरस फिर आरपीएम डिग्री कॉलेज कोटा, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में और इनकी क्षमता पूर्ण होने पर सेंट फ्रांसिस सीनियर विंग हाथरस में रखा जाएगा।