{"_id":"5eceb26f8ebc3e90896a2a3f","slug":"hathras-uproar-when-family-arrived-in-search-of-lover-s-youth-hathras-news-ali2346940132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: प्रेमी युवक की तलाश में पहुंचे परिजन तो हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: प्रेमी युवक की तलाश में पहुंचे परिजन तो हुआ हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले युवक व युवती अचानक से लापता हो गए। परिजनों को उनके गांव तरफरा में होने की सूचना मिली तो वह वहां पहुंच गए, इसे लेकर काफी हंगामा हुआ। यहां पर फायरिंग की बात भी कही जा रही है। हालांकि इस बात से पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है।
शहर के दो मोहल्लों के रहने वाले युवक व युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध किया था इस पर प्रेमी युगल 18 मई को अचानक से लापता हो गया, जिनकी तलाश में उनके परिवार के लोग पिछले कई दिनों से लगे हुए थे।
बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि गांव तरफरा स्थित एक मकान में प्रेमी जोड़ा किराये पर रह रहा है। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिवार के लोग गांव तरफरा पहुंच गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। यहां पर युवक ने युवती के परिजनों का विरोध किया। यह भी बताया जा रहा है कि युवक ने फायरिंग कर दी। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।