फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uproar for fertilizer in Vedai, secretary distributed by getting lines installed

हाथरस : वेदई में खाद के लिए हंगामा, सचिव ने लाइन लगवाकर किया वितरण

Mon, 08 Nov 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Uproar for fertilizer in Vedai, secretary distributed by getting lines installed
वेदई की सहकारी समिति पर खाद के लिए हंगामा करते किसानों को समझाते सचिव। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

खाद की कमी से किसान बेहद परेशान हैं। रविवार को गांव वेदई स्थित आत्म निर्भर सहकारी समिति के गोदाम पर सुबह से ही खाद लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में किसान उमड़ पड़े। यहां किसानों ने खाद के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। लिहाजा, समिति के सचिव ले मौके पर पुलिस को बुलाकर किसानों को लाइन लगवाकर खाद का वितरण कराया।
गौरतलब है कि समितियों पर मांग के मुताबिक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है। लिहाजा किसान खाद के लिए रोजाना हंगामा काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि समितियों पर खाद की कमी की वजह से उन्हें एक या दो पैकेट ही खाद के दिए जा रहे हैं, जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
विज्ञापन

इतनी कम खाद से आखिर बुवाई कैसे होगी, जबकि फसल की बुवाई का समय भी निकला जा रहा है। बाजार में भी खाद काफी अधिक दामों पर मिल रहा है। वेदई स्थित आत्म निर्भर सहकारी समिति पर रविवार को खाद पहुंचने पर काफी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए और खाद के लिए हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव द्वारा किसानों के आधार कार्ड लेकर नियमानुसार खाद का वितरण किया गया। सचिव अनिल कुमार ने बताया कि समिति पर खाद के सिर्फ 360 पैकेट आए थे। इनको लगभग 150 किसानों को वितरित किया गया है। खाद आने पर फिर से किसानों को इसका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed