{"_id":"61a70b707892f35fd57c0f16","slug":"hathras-up-to-15-people-of-the-district-will-get-the-benefit-of-ots-hathras-news-ali279438765","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 15 तक जिले के लोगों को मिलेगा ओटीएस का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 15 तक जिले के लोगों को मिलेगा ओटीएस का लाभ
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के बिजली बकायेदारों के लिए राहत की बात है। अब 15 दिसंबर तक वह ब्याज में छूट के साथ बकाया जमा कर सकेंगे। मंगलवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह से शाम तक बकाया वसूली के लिए शहर और ग्रामीण अंचल के विद्युत अधिकारी जोर लगाते रहे। शाम को निदेशक वाणिज्य एसके गुप्ता ने ओटीएस की समीक्षा की।
उल्लेखनीय है कि जिले के हजारों उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का 741 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। इसको वसूलने के लिए शासन स्तर से ओटीएस की शुरुआत की गई है, लेकिन बकायेदारों ने बकाया जमा करने में रुचि नहीं दिखाई है। इस कारण ओटीएस की रफ्तार धीमी रही। मंगलवार को ओटीएस का अंतिम दिन था। इसे लेकर शहर से देहात में शिविर लगाए गए।
अफसरों द्वारा पूरे दिन ओटीएस की निगरानी की। शाम को अचानक ओटीएस बढ़ने का आदेश आ गया। अब 15 दिसंबर तक लोग बकाया जमा कर सकेंगे। शाम को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में निदेशक वाणिज्य एसके गुप्ता ने अब तक बकाया की समीक्षा की। साथ ही बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता जगतराम, अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई व अन्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद