{"_id":"62b733d8a1d07d30c8213b12","slug":"hathras-uncountable-disturbances-in-district-hospital-treatment-is-difficult-hathras-news-ali29467249","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं बेशुमार, मुश्किल से मिल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं बेशुमार, मुश्किल से मिल रहा उपचार
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दवा काउंटर पर वरिष्ठ नागरिक काउंटर तो लिखा है, लेकिन इस पर कोई कर्मचारी नहीं बैठता। यहां कर्मचारियों की कमी होने की बात कही गई।
शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में मरीजों की भीड़ लग गई। यहां पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर तक मरीज लंबी लाइन में लगे दिखाई दिए। कुछ वृद्धजनों ने इस बात को लेकर आक्रोश व्यक्त किया कि उनके लिए अलग से काउंटर तो बनाया गया है, लेकिन इस काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं बैठा था। इस बात को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए उस काउंटर को खुलवाने की बात कही।
दवा काउंटर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से काउंटर तो बना है, लेकिन काउंटर बंद है। इस कारण लाइन में लगकर दवा लेने में काफी दिक्कत हुई। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
-ममता अग्रवाल, मरीज
अस्पताल में अव्यवस्था रहती है। यहां कोई नियम नहीं है। इस कारण सामान्य लोगों को दवा लेने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारियों को अव्यवस्थाओं को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए।
-प्रदीप कुमार, मरीज
अस्पताल में नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यही कारण है वरिष्ठ नागरिक वाला दवा काउंटर बंद है, जबकि इसे नियमित रूप से खुलना चाहिए। इसके न खुलने से बुजुर्गों को काफी दिक्कत होती है।
रेखा अग्रवाल, मरीज