फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Uncontested election fixed for many posts in the election of District Bar Association

हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध चुनाव तय

Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Uncontested election fixed for many posts in the election of District Bar Association
हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार के चुनाव के चलते अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देते अजय भारद्वाज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन कई पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने नामांकन किए । वहीं कुछ पदों पर पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

निर्वाचन समिति के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव तिवारी, राकेश शर्मा व रामवीर सिंह दादू ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अजय भारद्वाज ने भी नामांकन किया है। इससे पहले यज्ञदत्त गौतम ने भी नामांकन किया था। वहीं सचिव पद के लिए राधामाधव शर्मा व विश्वंभर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार लोधी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद के लिए पुनीत कुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के लिए अजय प्रताप सिंह चौहान, सहसचिव प्रथम के लिए राहुल पाठक व दुर्वेश खान, सहसचिव द्वितीय के लिए योगांश पाराशर व नरेंद्र कुमार, सहसचिव तृतीय के लिए धीरज वार्ष्णेय व हरीबाबू शास्त्री तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रामकुमार ने अपने नामांकन पत्र चुनाव कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किए। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा आपत्ति दोपहर दो बजे तक की जा सकती है। दो बजे से 3: 30 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी की जा सकती है। बुधवार को ही शाम 4: 30 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed