{"_id":"629b9d20da26eb0aee273d8a","slug":"hathras-unclaimed-dead-body-found-on-railway-track-near-kharja-canal-sikandhra-rahu-news-ali293143661","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खारजा नहर के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला लावारिस शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खारजा नहर के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला लावारिस शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
पुरदिलनगर मार्ग स्थित खारजा नहर पुल के समीप शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से उसकी शिनाख्त कराई, किंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार की सुबह नहर पुल पर टहल रहे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक 25 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में देखा। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पुलिस को दी गई। रेलवे एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। संवाद