फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Unaccounted for power cut, snatched away, bad things going on

हाथरस : बिजली कटौती बेहिसाब, छिना चैन, काम हो रहे खराब

Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Unaccounted for power cut, snatched away, bad things going on
हाथरस : शुक्रवार की शाम को आई आंधी के दौरान छाये धूल के गुबार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। शुक्रवार की शाम को आई आंधी से अलग-अलग इलाकों में चार विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण करीब चार से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों ने काफी परेशानियां झेलीं। उनके रोजमर्रा के काम भी बाधित रहे।
शुक्रवार को भी नवीपुर, गिजरौली, वाटर वर्क्स और ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में फॉल्ट हो गए। देर शाम को आई आंधी की वजह से यह फॉल्ट हुए। इसकी वजह से लोगों ने अलग-अलग इलाकों में चार से पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। हालांकि विद्युत कर्मी इन फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि लोकल फॉल्ट की वजह से कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही है। संवाद
विज्ञापन

बिजली कटौती ने नाक में दम कर रखा है। इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। अघोषित बिजली कटौती बंद होनी चाहिए। गर्मी में बिना बिजली के काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरपाल
गर्मी को देखते हुए बिजली सिस्टम को पहले से ही दुरुस्त रखना चाहिए था। अब कहीं फॉल्ट हो रहे हैं तो कहीं ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। आम लोगोें के काम-धंधे बिना बिजली के प्रभावित हो रहे हैं।
-सर्वेश कुमार
बिजली कटौती से काफी दिक्कतें पैदा हो रही हैं। कल-कारखानों में मशीन भी नहीं चल पा रही। और तो और अस्पतालों में भी बिजली गुल हो जाती है। इससे मरीज परेशान रहते हैं।

-मुजीर्बु्रहमान
बिजली विभाग की लापरवाही रोजाना सामने आ रही है। कई-कई घंटे की कटौती से सभी परेशान हैं। अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए और बिजली आपूर्ति सुचारु रहनी चाहिए।
-मोहम्मद इमरान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed