फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two young women living like a couple

हाथरस: दंपती की तरह रह रहीं दो युवतियां

Sun, 27 Sep 2020 10:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two young women living like a couple
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के एक गांव में साथ रह रहीं समलैंगिंग युवतियों का मामला उस वक्त कोतवाली पहुंच गया, जब एक युवती की बड़ी बहन ने इस बात पर एतराज जताया। हालांकि यह दोनों युवतियां करीब आठ वर्ष से साथ रह रही हैं, लेकिन परिवार के लोगों को कोई एतराज नहीं है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती करीब आठ साल से कोवताली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव में दूसरी युवती के साथ रह रही हैं। दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकती हैं, इसलिए दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इस बात से परिजनों को भी कोई एतराज नहीं है। यही कारण है कि वह पिछले आठ वर्ष से हंसी खुशी से रह रही हैं, लेकिन आगरा रोड निवासी युवती की दिल्ली निवासी बहन कुछ दिनों से यहां रह रही है। उसको इन दोनों युवतियों का समलैंगिंग संबंध रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इस बात पर रविवार की सुबह कुछ कहासुनी हो गई। दिल्ली की युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। साथ रह रहीं दोनों युवतियों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया। यहां उन्होंने सारी बातें बताईं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया। कोतवाली सदर प्रभारी एसएचओ जगदीशचंद्र ने बताया कि जब उन दोनों युवतियों के परिवार के लोगों को उनके साथ रहने से कोई एतराज नहीं है तो हम उसमें क्या कर सकते हैं। पूछताछ के लिए उनको बुलाया था, पूछताछ के बाद वह साथ साथ घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed