फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two-year-old innocent died due to drowning in water

हाथरस : पानी में डूबने से दो साल के मासूम की मौत

Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two-year-old innocent died due to drowning in water
हाथरस : पानी में डूबने से बच्चे की मौत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय इगलास रोड पर विद्या नगर के पास हो रहे जलभराव में रविवार की देर शाम को दो साल का मासूम बच्चा डूब गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और फिर परिजन शव को लेकर घर लौट गए।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव विद्यानगर में कोल्ड स्टोर के पास जलभराव है। यहां विद्या नगर निवासी चंद्रकांत का दो साल का बेटा भरत खेलते-खेलते पहुंच गया और गड्ढे में भरे पानी में डूब गया। परिवार के लोगों को जब भरत कहीं नहीं दिखाई दिया तो वह उसकी तलाश करते करते जलभराव वाले स्थान पर पहुंच गए। वहां बच्चे को पानी में देखकर उनके होश उड़ गए और फिर वह बच्चे को आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने बच्चे को देखा और मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की काफी भीड़ जिला अस्पताल में लग गई। संवाद
विज्ञापन

जलनिकासी की नहीं है कोई व्यवस्था
हाथरस। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। ग्रामीणों का कहना था कि अब यह क्षेत्र नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आता है। यहां जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए यहां पानी भरा हुआ है। इसी वजह से बच्चे की मौत हुई है। यदि जलनिकासी की व्यवस्था होती और जलभराव नहीं होता तो शायद बच्चे की मौत नहीं होती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed